फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arman Club won the match held at Lalpur Stadium

Lakhimpur Kheri News: लालपुर स्टेडियम में हुआ मैच अरमान क्लब ने जीता

Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:29 AM IST
विज्ञापन
Arman Club won the match held at Lalpur Stadium
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्टेडियम में मंगलवार को अरमान क्रिकेट क्लब और ऑल राउंडर क्रिकेट क्लब के बीच मैच हुआ। अरमान क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

ऑल राउंडर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ऑल राउंडर के खिलाड़ियों ने 20 ओवर खेलकर 70 रन बनाए। शैलेंद्र सिंह ने 15 और उत्कर्ष अवस्थी ने 12 रन बनाए। अरमान क्लब के श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में अरमान क्लब ने छह विकेट खोकर 14.2 ओवर में 71 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन

अरमान क्लब के श्रेष्ठ प्रताप सिंह ने 25 रन बनाए। ऑल राउंडर क्लब के गेंदबाज शैलेंद्र, धर्मवीर और अंश ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच के दौरान, अभिषेक शुक्ला, नीरज शुक्ल, मसीह अहमद, विशाल वर्मा, मलिक इरफान, रामजी कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed