फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   ARM will arrange departure of buses at 6 in the morning

Lakhimpur Kheri News: सुबह छह बजे बसों की रवानगी कराएंगे एआरएम

Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
ARM will arrange departure of buses at 6 in the morning
बस अड्डे पर खड़ी बसें
लखीमपुर खीरी। सुबह के समय बसों की आउट शेडिंग ( बस अड्डे से रवानगी) के नए निर्देश से जहां यात्रियों को राहत मिलेगी, वहीं एआरएम की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

परिवहन निगम मुख्यालय से कुछ दिन पहले एक नया आदेश जारी हुआ है। जिसके तहत एआरएम को प्रतिदिन सुबह छह बजे बस अड्डे पहुंचना है। बसों की रवानगी कराकर खुद के मौजूदगी वाली फोटो भेजने हैं। इसके लिए सुबह छह से नौ बजे तक बस अड्डे पर रुकना होगा। फोटो भेजने में देरी और न भेजने पर वेतन काटा जाएगा। इसके अलावा कर्मचारियों और आमजन की समस्याएं भी सुननी हैं।
विज्ञापन

इस निर्देश से एआरएम के आराम में खलल होगा, वहीं यात्रियों को इस निर्देश से राहत मिली है। यात्री बस अड्डे पर मौजूद एआरएम से अपनी समस्या बता सकेंगे। एआरएम को बसों की रवानगी के साथ मानकों की जांच भी करनी है। बसों की साफ-सफाई, अग्निशमन यंत्र, चालक-परिचालक की यूनिफार्म व अन्य व्यवस्थाओं की पड़ताल करनी है। बसों की जांच का विवरण निर्धारित प्रोफार्मा पर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों की आउट शेडिंग को लेकर पूर्व में ही कर्मचारियों का ड्यूटी चार्ट बनाया गया था। कर्मचारी सुबह छह से नौ बजे तक आउट शेडिंग करा रहे थे। अब मैं खुद भी सुबह बस अड्डे पहुंचता हूं।
मुकेश मेहरोत्रा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed