{"_id":"625476908a7c114cd036d266","slug":"arjuna-s-murder-was-done-by-wife-along-with-lover-lakhimpur-news-bly4811625141","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी अर्जुन की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी अर्जुन की हत्या
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। नौ अप्रैल को कोतवाली थाना क्षेत्र के मूड़ा सवारान निवासी 30 वर्षीय अर्जुन के नहर में मिले शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। मूड़ा सवारान निवासी श्रीकिशन कोरी ने छोटे भाई अर्जुन की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि अर्जुन की पत्नी कांति देवी के ग्राम भदेड़ निवासी ब्रजकिशोर भट्ट से प्रेम संबंध थे और कांति देवी की रिश्ते की बहन का जमीन का विवाद चल रहा था।
मुकदमे की पैरवी ब्रजकिशोर कर रहा था। मुकदमे का फैसला कांति देवी की बहन के पक्ष में आने के बाद कांति देवी और ब्रजकिशोर उस जमीन को बेचकर हिस्से का आधा पैसा लेना चाहते थे लेकिन अर्जुन तैयार नहीं हो रहा था। इसलिए कांति देवी ने ब्रजकिशोर और उसके भांजे रामकोट सीतापुर निवासी विनोद शर्मा के साथ अर्जुन की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। शव 9 अप्रैल को बक्खारी नहर में पुलिया के पास मिला था। कोतवाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक की गर्दन पर किसी धारदार हथियार से चोट की पुष्टि हुई है। घटना की वजह मृतक की साली की जमीन बेचने का मामला है। मृतक की पत्नी और ब्रजकिशोर जमीन बेचना चाहते थे लेकिन अर्जुन तैयार नहीं हो रहा था। मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों का चालान भेज दिया गया है।