फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Arghya offered to Sun after bath on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर स्नान के बाद सूर्य को दिया अर्घ्य

Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Arghya offered to Sun after bath on Makar Sankranti
मकर संक्रांति पर लागों को खिचड़ी बांटते युवा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिले में मकर संक्रांति का पर्व शनिवार को भी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्घालुओं ने पवित्र नदियों और तीर्थों में स्नान कर सूर्य को अर्घ्य देने के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक किया। हालांकि कोरोना गाइडलाइन के चलते नदियों और तीर्थों में बहुत कम लोगों ने स्नान किया। सुबह से जरूरतमंदों और पुरोहितों को खिचड़ी और ऊनी वस्त्र दान करने की धूम रही। बहुत से लोगों ने गरीबों को कंबल वितरित किए तो कुछ लोगों ने मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर खिचड़ी भोज और भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के मौके पर सुबह से ही मंदिरों में भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने मंदिर में मत्था टेकने और पूजा अर्चना करने के बाद अन्न और वस्त्र आदि दान किए। घरों में लोगों ने खिचड़ी खाकर पर्व मनाया। उधर, बच्चे दिन भर पतंग उड़ाने में मस्त रहे। पतंगों की दुकान पर पिछले तीन चार दिनों से पतंग की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर और क्षेत्र में शनिवार को मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। मकर संक्रांति पर ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु शिवभक्त भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए पौराणिक शिव मंदिर पहुंचने लगे। ब्रह्म मुहूर्त से ही पौराणिक शिव मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शिव भक्तों ने मंगल कामनाओं के साथ भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया वही मंदिर परिसर में गोकर्णतीर्थ के तट पर पुरोहितों को दान दक्षिणा निर्धनों को अन्न दान कर पुण्य कमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचौलिया। कस्बे में मकर संक्रांति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। खिचड़ी का पहला भोग देवीस्थान स्थित मंदिर में भगवान को लगाया गया। इसके पश्चात कन्याओं को प्रसाद वितरित किया गया। खिचड़ी भोज में आसपास गांव के सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। इसके अलावा कस्बे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी खिचड़ी भोज किया। इस मौके पर विहिप के जिला संगठन मंत्री अंकुर, खंड बरनैया अध्यक्ष नितिन, उपखंड उचौलिया अध्यक्ष चंदन गुप्ता, मुन्ना, आशीष गुप्ता, दयाशंकर गुप्ता, ओम सिंह, आदि उपस्थित रहे।

तिकुनिया। क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर व्यापारियों के सहयोग से टाडा गांव में बनी गौशाला में खिचड़ी भोज हुआ। व्यापारियों ने कस्बे में खिचड़ी भोज कराया और जरूरतमंदों को कंबल दान किया। कस्बे में खाटू श्याम मंदिर पर खिचड़ी भोज किया गया। जिसमें श्याम मित्र मंडल के लोगों ने कार्यक्रम में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed