फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Archery: Kheri in women's and Commissionerate Lucknow winner in men's.

तीरंदाजी : महिला में खीरी व पुरुष में कमिश्नरेट लखनऊ विजेता

Thu, 29 Feb 2024 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Archery: Kheri in women's and Commissionerate Lucknow winner in men's.
विजेता टीम को पुरस्कार देते हुए एएसपी नेपाल सिंह।स्रोत पुलिस
लखीमपुरखीरी। तीन दिवसीय 11वीं अंतर जनपदीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में लखीमपुर की महिला टीम और पुरुष वर्ग में कमिश्नरेट लखनऊ की टीम प्रथम स्थान पर रही। खीरी की महिला टीम ने ने 254 और लखनऊ की पुरुष टीम ने 367 अंक लाकर वैजयंती प्राप्त की। प्रतियोगिता के समापन पर एएसपी (पश्चिमी) नैपाल सिंह विजेता टीम व प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

रिजर्व पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित 11वीं अंतर जनपदीय तीरंदाजी महिला-पुरुष प्रतियोगिता में कई जिले के खिलाड़ियों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। महिला वर्ग में खीरी की टीम ने सर्वाधिक 254 अंक अर्जित कर प्रथम रही और वैजयंती प्राप्त किया। वहीं महिला कमिश्नरेट लखनऊ की टीम मात्र 68 अंक ही ला सकी। वहीं पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता में कमिश्नरेट लखनऊ की सर्वाधिक 367 अंक प्रथम होने पर वैजयंती प्राप्त की। खीरी की 355 अंक से द्वितीय रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के महिला वर्ग में बेस्ट तीरंदाज का पुरस्कार आरक्षी संजू पटेल जनपद खीरी ने कुल 253 अंक लाकर हासिल किया। पुरुष में बेस्ट तीरंदाज का पुरस्कार आरक्षी हिमांशु खीरी ने 165 अंक अर्जित कर हासिल किया। विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व प्रतिभागियों को प्रशस्तिपत्र देकर खेलभावना के साथ मेहनत व लगन से बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर एएसपी पूर्व पवन गौतम, प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार भाटी, प्रभारी परिवहन राज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed