फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aprajita

कोमल है, कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है...

Tue, 24 Sep 2019 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
aprajita
मितौली/ लखीमपुर खीरी। कोमल है कमजोर नहीं, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है...। छात्रा अक्षरा त्रिपाठी ने जब अपराजिता प्रोग्राम में जब यह गीत गाकर सुनाया तो हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

मितौली के केदार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज में सोमवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में छात्राओं का उत्साह देखने लायक था। यशी सिंह ने हरियाणा का उदाहरण देते हुए लिंग अनुपात में कमी पर सबका ध्यान केंद्रित किया। कृत्रिका मिश्रा ने ध्यानी तू ध्यान में खोया कहां है..गीत गाकर नारी की उपेक्षा पर व्यंग्य किया। रुचि यादव ने घरेलू हिंसा, बेटे-बेटियों में भेदभाव और नारी संघर्ष पर विचार रखे। एसडीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि छात्राओं को अगर कोई भी किसी भी तरह से परेशान करे तो वह अपनी बात बेझिझक तरीके से पहले अपने माता-पिता से कहें। अगर वहां संकोच लगे तो शिक्षक या प्रधानाचार्य को बताएं। किसी तरह का संकोच करने से वह समस्या बढ़ती है। एसडीएम ने कहा कि बेटियों के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। बेटियों-बेटों में कोई फर्क नहीं है। अभिभावक भी बेटियों से घर में पक्षपात ना करें क्योंकि बेटा केवल एक घर को संभालता है, जबकि बेटियां दो घरों को। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से किया गया। रेशू, रोमी, तान्या और खुशी ने स्वागत गीत गाया। कार्यक्रम में गन्ना समिति सचिव बृजेश सिंह, प्रधानाचार्य विजय सिंह, समाजसेवी अमित गुप्ता, कोऑर्डिनेटर अंजली सिंह समेत शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed