{"_id":"69f4ed9e0ec88ee81109d3be","slug":"apply-for-up-board-scrutiny-by-may-17-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-174118-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: यूपी बोर्ड स्क्रूटनी के लिए 17 मई तक करें आवेदन
Fri, 01 May 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 01 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीद से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को स्क्रूटनी कराने का मौका दिया गया है। छात्र-छात्राएं निर्धारित शुल्क जमा कर उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि स्क्रूटनी के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर उसका प्रिंट आउट लेने और आगे की प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस ने बताया कि स्क्रूटनी के लिए प्रति प्रश्नपत्र 500 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। यह शुल्क चालान के माध्यम से राजकीय कोषागार में जमा करना होगा। आवेदन पत्र के प्रिंट आउट के साथ शुल्क जमा करने का प्रमाण पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा, अन्यथा आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।
उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए कि स्क्रूटनी संबंधी सूचना नोटिस बोर्ड पर अनिवार्य रूप से चस्पा कराई जाए, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा जानकारी के अभाव में इस प्रक्रिया से वंचित न रह जाए।