{"_id":"6862d249399d131c430862bc","slug":"apply-for-admission-in-navodaya-vidyalaya-till-29th-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149391-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 29 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए 29 तक करें आवेदन
Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अगले सत्र में नवोदय विद्यालय की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कक्षा छह में बच्चों के दाखिले के लिए 29 जुलाई तक अभिभावक आवेदन कर सकते हैं।
मितौली स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को कराई जाएगी। कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि बच्चों का चयन प्रवेश परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा का समय सुबह 11:30 बजे से रहेगा। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा अभिभावक बच्चों का आवेदन करें।
उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए छात्र किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल से कक्षा 3, 4 और 5वीं की पढ़ाई पूरी की हो। निर्धारित 80 सीटों में से 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों के लिए आरक्षित हैं। अभिभावक रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।