{"_id":"69823ef5e63cfc056c0c247e","slug":"applications-under-rte-begin-crowds-gather-to-get-income-and-caste-certificates-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-167443-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आरटीई के तहत आवेदन शुरू, आय-जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आरटीई के तहत आवेदन शुरू, आय-जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए उमड़ी भीड़
Wed, 04 Feb 2026 12:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 04 Feb 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही आय व जाति प्रमाणपत्र बनवाने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। सामान्य दिनों की तुलना में 10 से 15 प्रतिशत अधिक आवेदन इसके लिए दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकिए प्रतिदिन के सटीक आंकड़े उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
आरटीई के अंतर्गत पहले चरण के आवेदन 17 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित बच्चों का प्रवेश 20 फरवरी से शुरू होगा। दूसरा चरण 21 फरवरी से 7 मार्च तक चलेगा, जिसकी लॉटरी 9 मार्च को होगी और 11 मार्च से आदेश वितरण किया जाएगा। तीसरे और अंतिम चरण में 12 से 25 मार्च तक आवेदन होंगे और 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी।
जिले में आरटीई के तहत 848 निजी विद्यालयों के सापेक्ष 5 हजार से अधिक सीटों पर प्रवेश होना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि आरटीई के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क शिक्षा का अवसर दिया जाता है। चयनित बच्चों को निशुल्क पढ़ाई के साथ ड्रेस और पाठ्यपुस्तकें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रवेश प्रक्रिया कुछ विलंब से शुरू हुई है लेकिन विभाग का प्रयास है कि अधिक से अधिक पात्र अभिभावक योजना का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
10 विद्यालयों को चुनने का मिलेगा मौका
एलकेजी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र चार साल व यूकेजी पांच साल होनी चाहिए, जबकि कक्षा एक के लिए छह साल की आयु तय की गई है। अभिभावक अपने वार्ड और गांव के आसपास के 10 विद्यालयों का विकल्प चुन सकते हैं।