फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Apatron given to Indira Accommodation , sought clarification

अपात्रों को दे दिए इंदिरा आवास, स्पष्टीकरण मांगा

Thu, 23 Apr 2015 06:37 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 23 Apr 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा आवास के आवंटन में किस तरह नियम-कानूनों की धज्जियां उड़ाई गईं। यह बात परियोजना निदेशक डॉ. दिनेश कुमार सिंह की जांच में सामने भी आ गई। जांच में पता चला है कि जिले के छह ब्लाकों में अपात्रों का चयन किया गया है। सबसे ज्यादा निघासन ब्लाक में अपात्र पाए गए हैं। यह बात पुष्ट होने के बाद लाभार्थियों के खाते से योजना का पैसा वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पीडी ने डीडीओ वीरेंद्र कुमार यादव से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही अपात्रों का चयन करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के  नामों की भी जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

पीडी ने बताया कि इंदिरा आवास के लिए ब्लाकों से जिन लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराई गई थी, योजना के अंतर्गत उन सभी लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त की धनराशि भेज दी गई थी। इसके बाद जब सत्यापन किया गया और शिकायतों की जांच की गई तो छह ब्लाकों में 30 लाभार्थी अपात्र पाए गए। इनमें सबसे ज्यादा निघासन में 19, बिजुआ में चार, बांकेगंज में तीन, पसगवां और रमियाबेहड़ में एक-एक और फूलबेहड़ में दो लाभार्थीं अपात्र मिले हैं। जिसकी जानकारी होने पर पीडी ने नाराजगी जताते हुए डीडीओ से स्पष्टीकरण तलब किया है। बता दें कि ब्लाकों से लाभार्थियों की सूची को खंड विकास अधिकारी और संबंधित लिपिक स्वीकृत देते हैं। इस सूची में खामी मिलने पर इनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed