{"_id":"58ebc4cc4f1c1b9c36cf5938","slug":"anthropomorphic-execution-of-kulbhushan","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलभूषण को फांसी की सजा पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलभूषण को फांसी की सजा पर फूटा गुस्सा
लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 10 Apr 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हिंदू संगठनों ने नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान का झंडा फूंका
रास्ता भटक कर पाकिस्तानी सीमा में पहुंचे सैनिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में फांसी की सजा सुनाए जाने के विरोध में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का झंडा जलाते हुए भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तान की इस हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
सैनिक कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान में भारत का जासूस करार देते हुए फांसी की सजा सुनाए जाने की खबर मिलते ही लोगों में गुस्सा भड़क उठा। हिंदू जागरण मंच समेत विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सदर चौराहे पर एकत्र हो गए। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के राष्ट्रीय झंडे को आग लगा दी। विरोध प्रदर्शन करने वाले लोगों ने मांग की कि भारत सरकार पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे।
इस मौके पर राहुल तिवारी, संजीव सनातन, अरुण सिंह, अश्विनी गुप्ता, अमित गुप्ता, आलोक शुक्ला, अन्नू तिवारी, सचिन सिंह, अंकुर शुक्ल, सूर्य प्रकाश मिश्र, कुलदीप, दिलीप, गंगेश अनूप गुप्ता, अरविंद कटियार, प्रभाकर मिश्रा, सुनील सिंह वर्मा, दिलीप, गंगेश, राघव, नीरज मिश्र, संतोष आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।