फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Another video goes viral, problems increase for Pushpa and Awadhesh

Lakhimpur Kheri News: एक और वीडियो वायरल, पुष्पा और अवधेश की बढ़ीं मुश्किलें

Thu, 17 Oct 2024 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Another video goes viral, problems increase for Pushpa and Awadhesh
वायरल वीडियो में व्यापारी राजू अग्रवाल को पीटती दिखाई दे रहीं अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की निवर्तमान
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के बाहर पिछले बुधवार को सदर विधायक की पिटाई के पहले हुए घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

इसमें बैंक की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह प्रत्याशियों से नामांकनपत्र छीनते दिख रही हैं। उनके पति अवधेश सिंह और अन्य समर्थक भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजू अग्रवाल की पिटाई करते दिख रहे हैं। एक तरफ विधायक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज होने और अब ये वीडियो वायरल होने से पुष्पा सिंह और उनके पति अवधेश सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो नौ अक्टूबर 2024 की सुबह करीब साढ़े 10 बजे का है। इसमें पुष्पा सिंह बैंक के पास वाली गली में अपने समर्थकों से घिरी दिखाई दे रही हैं। फुटेज कुछ आगे बढ़ती है कि पुष्पा सिंह राजू अग्रवाल का पर्चा छीन रही हैं। इसके बाद उनके पति अवधेश सिंह व समर्थकों की भीड़ राजू अग्रवाल को पीटते दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस मौजूद थी लेकिन कुछ नहीं किया। इससे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस किस तरह से घटना के वक्त न सिर्फ मूक दर्शक बनी रही, बल्कि अवधेश सिंह के कहने पर दूसरी ओर जाती भी दिख रही है। खास बात ये है कि इस वीडियो से वे सारी बातें काफी हद तक पुष्ट हो रही हैं, जो सदर विधायक ने अपनी तहरीर में कही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed