{"_id":"68b9d04f08d4f7005e06467f","slug":"another-student-died-after-her-health-deteriorated-upon-returning-from-a-party-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-154933-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पार्टी से लाैटने पर तबीयत बिगड़ने के मामले में एक और छात्रा की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पार्टी से लाैटने पर तबीयत बिगड़ने के मामले में एक और छात्रा की माैत
Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग मोहल्लों में तीन छात्राओं की पार्टी से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ने के मामले में बुधवार को एक और छात्रा की मौत हो गई। इससे पहले 19 अगस्त को छात्रा माही ने दम तोड़ दिया था।
माही के परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच करने की मांग की थी, लेकिन पुलिस बची हुई दोनों छात्राओं के ठीक होने का ही इंतजार करती रह गई। शहर के मोहल्ला कनौजिया कॉलोनी निवासी माही वर्मा की अचानक हालत बिगड़ गई थी। परिजनों के मुताबिक, वह 15 अगस्त को दोस्तों के साथ पार्टी करने गई थी। परिजनों ने झाड़-फूंक कराई, लेकिन हालत में सुधार न होने और कोई द्रव्य पदार्थ पीने की बात पता चलने पर उसे लखनऊ में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां 19 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
माही ने मौत से पहले परिजनों को दो अन्य छात्राओं के साथ जहर पीने की बात कही थी। इधर, घटना में शामिल अन्य दो और छात्राओं की हालत बिगड़ी तो परिजनों ने उन्हें भी इलाज के लिए लखनऊ के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया था। बुधवार को लखनऊ में भर्ती उनमें से एक छात्रा प्रिया पांडेय की भी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमाॅर्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। इस घटना में बची अन्य छात्रा की भी हालत में कुछ ही सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच तो की, लेकिन नहीं दर्ज किया मुकदमा
कनौजिया काॅलोनी निवासी माही की मौत के बाद नाना रामपाल वर्मा ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्रवाई किए जाने की मांग की थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तो की, लेकिन किसी पर भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। हालांकि, पुलिस का कहना था कि तहरीर में जिन दो छात्राओं पर आरोप लगाया गया था। उनकी भी तबीयत बिगड़ गई थी। दोनों नाबालिग भी थीं।
वर्जन
दूसरी छात्रा की मौत की खबर मिली थी। वह लखनऊ में भर्ती थी। हालत में सुधार न होने की वजह से चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखा था। बुधवार को उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हेमंत राय, कोतवाली प्रभारी