{"_id":"68e2b5b2682042a6d205996f","slug":"another-accused-arrested-in-khair-wood-cutting-case-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-157565-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: खैर की लकड़ी कटान मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: खैर की लकड़ी कटान मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
Sun, 05 Oct 2025 11:45 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की मझगईं रेंज जंगल में खैर की लकड़ी कटान मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी का सिलसिला लगातार जारी है। रविवार को वन विभाग ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के एफडी डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि मझगईं रेंज क्षेत्र से खैर की बेशकीमती लकड़ी कटान के मामले में गठित वन कर्मियों की टीमें नामजद 13 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही हैं। मामले में रविवार को टीम ने एक और आरोपी थाना व कस्बा सिंगाही के वार्ड नंबर एक (झाला) निवासी इकबाल हुसैन को सिंगाही-निघासन मार्ग पर तकिया गांव के मोड़ पर गिरफ्तार किया गया है।
उसके खिलाफ वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। एफडी ने बताया कि मामले में 13 आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। रविवार को गिरफ्तार किया गया आरोपी जंगल से अवैध लकड़ी कटान और ढुलान मामले में शामिल है। संवाद