{"_id":"4bfd2dd869912de120621658e8205455","slug":"angry-villagers-performed-at-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज ग्रामीणों का थाने पर प्रदर्शन
सिंगाही
Updated Fri, 02 Jan 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सहिंजना निवासी कुमेश के घर में घुसकर हुई लूट के मामले में पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि प्रभारी एसओ एनके यादव ने जबरन तहरीर बदलवाकर हस्ताक्षर कराया और रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस की इस कार्यशैली से नाराज होकर ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में प्रभारी एसओ ने विवेचना में लूट की रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों को शांत किया।
गांव सहिंजना निवासी कुमेश के घर में बुधवार की रात करीब एक बदमाश दीवार फांदकर घुस गए थे और परिवार वालों को बांधकर 15 हजार रुपये समेत करीब तीन लाख का माल लूट कर फरार हो गए थे। सूचना पर रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया था। पुलिस ने एक बोलरो को कब्जे में लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया था। उनकी शिनाख्त करने के लिए कुमेश और उसके भाई मुनेश को बुलाया था। कुमेश ने हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति की पहचान की। कुमेश का आरोप है कि उसने लूट की तहरीर दी लेकिन तहरीर बदलवाकर पुलिस ने चोरी में की रिपोर्ट दर्ज कर ली। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने थाने पर प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में ग्रामीण पुलिस के समझाने पर शांत हो गए। इधर सीओ मोहम्मद इब्राहिम ने कहा कि लूट की रिपोर्ट चोरी में दर्ज की गई है तो मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए।