फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry relatives demonstrated by placing dead bodies on the road

आक्रोशित परिजन ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Angry relatives demonstrated by placing dead bodies on the road
मृतक रिशु
लखनऊ में युवक की संदिग्ध हालात में मौत का मामला, हत्या का आरोप
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीसी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की लखनऊ के होटल में काम करने के दौरान संदिग्ध हालात में मौत हो गई, जहां से रविवार रात पोस्टमार्टम कराकर शव को लखीमपुर लाया गया। लखनऊ पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई न किए जाने से नाराज परिजन ने महिला थाना के सामने शव को रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंची ने लोगों को समझाकर शांत कराया। सोमवार को परिजन ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी कैलाश गौतम का पुत्र 20 वर्षीय कार्तिक उर्फ रिशू गौतम लखनऊ के नाका चौकी के सामने स्थित मयूर होटल में करीब पांच माह से रूम सर्विस का काम करता था। परिजन के मुताबिक, रक्षाबंधन यानी 12 अगस्त 2022 को कार्तिक से आखिरी बार बात हुई थी, तब उसने बताया था कि छुट्टी न मिलने के कारण घर नहीं आ पा रहा है। इसके बाद 21 अगस्त 2022 की सुबह नाका चौकी पुलिस का फोन कार्तिक के पिता कैलाश के मोबाइल पर आया, जिसमें बात कर रहे पुलिसकर्मी ने लड़के द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी। इसके बाद परिजन लखनऊ पहुंचे, तब तक पुलिस शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज चुकी थी।
विज्ञापन

मृतक की मां पुष्पा देवी ने बताया कि शरीर पर चोट के निशान थे और शव पास के होटल की छत पर संदिग्ध अवस्था में मिला था। कार्तिक के गले में बिजली के तार का फंदा कसा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि लखनऊ की पुलिस निष्पक्ष ढंग से कार्रवाई नहीं कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बारे में जानकारी नहीं दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे परेशान होकर परिजन ने रविवार की रात करीब 11.30 बजे शव को महिला थाना के सामने रखकर प्रदर्शन किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने परिजन को समझाकर शांत कराया और लखनऊ पुलिस से बातचीत कर उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। तब जाकर परिजन ने सोमवार को शव का अंतिम संस्कार किया। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि मामला लखनऊ का होने के कारण वहीं से कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गमगीन घरवाले।

गमगीन घरवाले।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed