फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   angry over route diversion contracted bus owners stops services

रूट डायवर्टः अनुबंधित बस मालिकों में आक्रोश, संचालन रोका

Sat, 24 Feb 2018 07:09 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी Updated Sat, 24 Feb 2018 07:09 PM IST
विज्ञापन
angry over route diversion contracted bus owners stops services
सीतापुर में रोडवेज बसों को नैपालापुर से कसरैला के रास्ते खैराबाद होकर डायवर्ट किए जाने से नाराज लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने शनिवार को बसों का संचालन ठप कर दिया। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। बस मालिकों ने अपनी समस्याओं को लेकर एआरएम के ज्ञापन सौंपा और उनके आश्वासन पर संचालन भी शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

सीतापुर में नैपालापुर से सीधे शहर जाने वाले वाहनों पर रोक लगा दी गई है। अब वाहनों को नैपालापुर से कसरैला के रास्ते खैराबाद होकर सीतापुर डिपो तक जना पड़ रहा है। इससे बसों को करीब 40 किलोमीटर अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। इससे नाराज लखीमपुर डिपो के अनुबंधित बस मालिकों ने शनिवार को बसों का संचालन ठप कर दिया। बस मालिकों को कहना है कि रूट डायवर्ट करने पर काफी नुकसान होगा। एक तो डीजल की खपत अधिक आएगी, दूसरे समय भी अधिक लगेगा। बस संचालन ठप हो जाने से लखनऊ, सीतापुर जाने वाले यात्रियों को काफी असुविधाएं हुई। बस मालिकों ने एआरएम को अपना मांग संबंधी ज्ञापन सौंपा और उनके आश्वासन पर बसों का संचालन भी शुरू कर दिया।
विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन जिम्मेदारी ले तो हमें नहीं है ऐतराज
उत्तर प्रदेश अनुबंधित बस ऑनर्स एसोसिएशन लखीमपुर शाखा के अध्यक्ष शफीरूद्दीन का कहना है कि रूट डायवर्ट किए जाने से बसों को एक तरफ 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करके सीतापुर डिपो तक जाना पड़ रहा है। वैसे जिस रास्ते से डायवर्ट किया गया है उस रूट पर चलने का हमारे पास परमिट भी नहीं है। ऐसे में यदि उस रूट पर कोई अनहोनी होती है। तो उसका जिम्मेदार कौन होगा। रोडवेज प्रशासन यदि पूरी जिम्मेदारी ले तो हम लोगों को डायवर्ट से कोई आपत्ति नहीं है। एआरएम साहब के आश्वासन दिए जाने पर संचालन शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक रूट डायवर्ट किए जाने संबंधी कोई जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अनुबंधित बस मालिकों ने जो ज्ञापन सौंपा है उससे उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।
आरके श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed