फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry farmers surrounded the sugar mill due to non-operation

Lakhimpur Kheri News: चीनी मिल चालू न होने से नाराज किसानों ने किया घेराव

Fri, 17 Nov 2023 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers surrounded the sugar mill due to non-operation
निघासन। सरजू सहकारी चीनी मिल के चालू ना होने से नाराज किसानों ने बृहस्पतिवार को मिल का घेराव किया। इस दौरान जीएम और किसानों के बीच नोकझोंक भी हुई। जीएम के 25 नवंबर तक चीनी मिल चालू करने के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
विज्ञापन


निवर्तमान चीनी मिल उपाध्यक्ष अमन दीप सिंह की अगुवाई में किसान ट्रैक्टर, ट्राली और बाइक से चीनी मिल पहुंचे। वहां सीसीओ और चीफ इंजीनियर पर समय से मरम्मत ना कराने का आरोप लगाया। किसानों ने बताया कि गन्ने की फसल खेत में खड़ी है। देर से चीनी मिल चालू होने से किसान अपने खेतों में गेहूं और सरसों नहीं बो पाते। पेड़ी का गन्ना जनवरी तक निकलता है। किसान कोल्हू और क्रशर पर सस्ते दामों पर बेचने को मजबूर है।
विज्ञापन

पिंटू, दामोदर, जग्गा आदि का आरोप है कि चीनी मिल प्राइवेट मिलों और क्रशर मालिकों से मिलकर चीनी मिल नहीं चला रही है। उधर, चीनी मिल निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अमनदीप सिंह ने कहा कि 25 नवंबर तक यदि चीनी मिल चालू नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
चीनी मिल 25 नवंबर तक चालू करने का प्रयास किया जा रहा है। मरम्मत का कार्य भी जल्दी पूरा कर लिया जाएगा।

राहुल यादव, जीएम, सरयू सहकारी चीनी मिल बेलरायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed