फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry farmers stopped weighing if the demands were not accepted after the consent

सहमति के बाद मांगें न माने जाने पर गुस्साए किसानों ने बंद कराई तौल

Wed, 05 Jan 2022 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers stopped weighing if the demands were not accepted after the consent
पलियाकलां। दिसंबर में 18 दिन तक चले आंदोलन के बीच हुई सहमति होने के बाद भी मांगों पर गौर न किए जाने पर गुस्साए किसानों ने मंगलवार को पहले गन्ना समिति में बैठक की। इसके बाद चीनी मिल में जाकर तौल बंद करा दी। मिल गेट पर ही किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शाम को वार्ता के बाद धरना प्रदर्शन खत्म हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार को किसानों ने मिल पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आंदोलन की रणनीति बनाई। फिर किसान सीधे चीनी मिल यार्ड में पहुंच गए। यहां किसानों ने मिल की तौल बंद करा दी। साथ ही गेट पर ही धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने कहा कि 31 दिसंबर तक 85 करोड़ व 14 दिन में नए सत्र का भुगतान किए जाने का वादा झूठा साबित हुआ। सूचना पर एसडीएम डॉ. अमरेश कुमार, चैकी इंचार्ज राजेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन शाम तक किसानों का धरना जारी रहा। इधर, शाम को मिल प्रबंध तंत्र व किसानों के बीच हुई वार्ता में 15 जनवरी तक अवशेष भुगतान करने पर सहमति हो गई। इसके बाद मिल में तौल शुरू हो गई है और मिल भी चालू हो गई है।
विज्ञापन

मिल से बाहर जा रहे चीनी भरे ट्रकों को रोका
धरना प्रदर्शन के दौरान चीनी मिल से बाहर जा रहे चीनी भरे तीन ट्रकों को किसानों ने रोक लिया। किसानों ने कहा कि पुराना भुगतान नहीं हुआ है और नए सत्र के गन्ने से चीनी बनकर बेचने भी लगी है। किसान नेता जगपाल सिंह ने बताया कि सहमति के मुताबिक जब तक अधिकारी हमारे 60 करोड़ के भुगतान की बात नहीं मानते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान नेता ने कहा कि जब तक हमारा पुराना भुगतान नहीं हो जाता है तब तक हम मिल को नई चीनी बेचने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed