फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angry eunuchs blocked the intersection due to theft not being disclosed

Lakhimpur Kheri News: चोरी का खुलासा न होने से नाराज किन्नरों ने जाम किया चौराहा

Fri, 22 Dec 2023 12:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Angry eunuchs blocked the intersection due to theft not being disclosed
ढखेरवा चौराहे पर प्रदर्शन करते किन्नर। संवाद
लखीमपुर खीरी। करीब एक माह पूर्व महंत पप्पी किन्नर के घर में हुई चोरी का खुलासा न होने से नाराज किन्नरों ने बृहस्पतिवार की दोपहर ढखेरवा चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। चौराहा जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। किन्नरों के हंगामे से ढखेरवा चौराहे पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मान-मनौव्वल और जल्द खुलासे के आश्वासन पर किन्नरों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

बीते 14 नवंबर को चोरों ने ढखेरवा से पढुआ मार्ग के पठाननपुरवा में जब्बीर के मकान में किराए पर रहने वाली महंत पप्पी किन्नर के घर को निशाना बनाया था। महंत पप्पी किन्नर ने बताया कि चोरों ने बरामदे में सो रहे रसोइया गनी को बंधक बनाकर छह लाख रुपये नकदी व जेवर समेत करीब 20 लाख की चोरी कर ले गए। घटना के समय वह अपने घर हरियाणा गई थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही वह घर पहुंची और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच तो शुरू की, लेकिन घटना का खुलासा अब तक नहीं कर सकी। खुलासा न होने से नाराज किन्नरों ने बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन ढखेरवा चौराहे पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। वाहनों का आवागमन थम गया। सूचना मिली तो पढुआ थानाध्यक्ष हरिकेश राय पहुंचे और किन्नरों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन में खुलासे का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। थानाध्यक्ष हरिकेश राय ने बताया कि करीब एक महीने पहले चोरी हुई थी। जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। कुछ नाम किन्नरों ने बताए है, उनसे भी पूछताछ की जाएगी।

दो-चार दिन बोलकर टरकाती रही पुलिस
महंत पप्पी किन्नर का आरोप है कि केस दर्ज करने के बाद पुलिस दो दिन, चार दिन में खुलासा होने की बात कहकर टरकाती रही। सही से जवाब भी नहीं दिया। इस संबंध में कुछ दिन पहले एसपी को भी प्रार्थनापत्र दिया था। खुलासा अब तक नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed