फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Angered by mother's scolding, student jumped into Saryu river, died

Lakhimpur Kheri News: मां की डांट से नाराज छात्रा सरयू नदी में कूदी, मौत

Thu, 26 Sep 2024 04:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Angered by mother's scolding, student jumped into Saryu river, died
निघासन। सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव फरदहिया निवासी छात्रा ने निघासन-सिंगाही मार्ग पर पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी और डूबकर मौत हो गई। छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सिंगाही थाने के गांव फरदहिया निवासी शिव नारायण की 16 वर्षीय पुत्री चांदनी नाग बुधवार सुबह आठ बजे साइकिल से एकल विद्यालय का फार्म जमा करने के लिए ब्लॉक जा रही थी। साइकिल पुल पर खड़ी करके उसने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। छात्रा को छलांग लगाते एक ट्रक चालक ने देख लिया। उसने ट्रक रोक कर रस्सा निकाला और उसे नदी में डाल दिया। चांदनी ने रस्सा नहीं पकड़ा और वह डूब गई।
विज्ञापन

चालक ने 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से छात्रा का शव नदी से निकाला गया। शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचना दी गई। चर्चा है कि उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। वह गौतम बुद्ध डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed