फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anger of advocates erupted against city Kotwal

Lakhimpur Kheri News: शहर कोतवाल के खिलाफ फूटा अधिवक्ताओं का गुस्सा

Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Anger of advocates erupted against city Kotwal
ज्ञापन सौपने जाते अधिवक्ता
लखीमपुर खीरी। एक अधिवक्ता की नाबालिग बेटी पर केस दर्ज करने और जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष से अभद्रता मामले को लेकर शनिवार को कोतवाल के खिलाफ वकीलों ने कलक्ट्रेट में विरोध-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विनय कुमार सिंह व महामंत्री मनोज कुमार जायसवाल की अगुवाई में सौंपे गए ज्ञापन में बताया कि 22 मई की शाम करीब छह बजे महेंद्र पाल ने अधिवक्ता संतोष शर्मा के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने विपक्षी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में अधिवक्ता, उनकी पत्नी व बेटी व साले को नामजद किया। इसके अलावा न्यायालय के आदेश पर पुत्र की हत्या का मुकदमा दर्ज कराने गए जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रमाकांत मिश्र से अभद्रता की।
विज्ञापन

इन मामलों को लेकर अधिवक्ताओं में रोष है। अधिवक्ताओं ने इस संबंध में 29 मई को भी ज्ञापन दिया था। अधिवक्ताओं ने कोतवाली प्रभारी चंद्रशेखर सिंह को गैर जनपद स्थानांतरित करने और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा किसी अधिवक्ता पर कार्रवाई से पूर्व जिला अधिवक्ता संघ को सूचित किए जाने, अधिवक्ता संतोष शर्मा और उनके परिजनों पर दर्ज मामले की निष्पक्ष विवेचना कर प्रकरण समाप्त करने की मांग भी। एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, थाना-कोतवाली व पुलिस चौकियों में अधिवक्ताओं से सम्मानित व्यवहार करने की मांग भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed