फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Anganwadi workers and assistants receive increased honorarium and respect

Lakhimpur Kheri News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, मिला सम्मान

Tue, 08 Sep 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 08 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers and assistants receive increased honorarium and respect
कलक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम के दौरान मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका। संवाद
लखीमपुर खीरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ा दिया गया है। कार्यकर्ताओं का मानदेय 12 हजार और सहायिकाओं का छह हजार रुपये किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मानदेय बढ़ाने का एलान किया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। विधायक योगेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुजीता ने कार्यक्रम को संबोधित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीएम अंजनी कुमार सिंह और अभिषेक कुमार ने हाईस्कूल की हृदयांशी सक्सेना, अनुराधा मिश्रा, समीक्षा भारती, दीपिका सिंह तथा इंटर की तेजस्वी नारायण शर्मा, आर्या त्रिपाठी, उम्मे हानी और लक्ष्मी कश्यप को पांच-पांच हजार रुपये के चेक दिए। मातृ वंदना की पांच लाभार्थियों को पांच-पांच हजार रुपये के स्वीकृति-पत्र और पांच गर्भवती महिलाओं को पोषाहार किट दी गईं। पांच शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निघासन में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया। खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेश कुमार यादव, सीडीपीओ निघासन नागमणि मिश्रा और सीडीपीओ रमियाबेहड़ प्रियंका मौजूद रहीं। विकास खंड पलिया के सभागार में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग तथा महिला कल्याण विभाग के सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण देखा गया। विधायक रोमी साहनी ने लाभार्थी महिलाओं को पुष्टाहार की टोकरियां और प्रमाणपत्र भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed