{"_id":"168795ff50bdb69a5e2b61ca51669346","slug":"and-is-suffering-from-heat-stroke-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी और लू से बेहाल है जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी और लू से बेहाल है जिला
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Jun 2015 07:56 PM IST
विज्ञापन
मई की चिलचिलाती धूप के बाद अब जून की तपिश से लोग बेहाल हैं। आसमान में बादल आते जरूर हैं लेकिन तरसाकर निकल जाते हैं। बुधवार को भी सुबह से कड़ी धूप और भीषण गर्मी से लोग अकुला उठे। लू के गर्म थपेड़ों ने लोगों को झुलसा कर रख दिया। मौसम की मार से बेजार लोगों ने सड़कों पर निकलने से गुरेज किया।
बुधवार को अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सुबह से ही सूरज ने तपना शुरू कर दिया। सूरज की तपिश से हवाओं ने लू का रूप ले लिया। दिन भर यह गर्म हवाएं बाहर निकलने वाले लोगों के बदन को झुलसाती रहीं। आसमान से बरसने वाली आग ने लोगों को घरों और दफ्तरों में कैद कर दिया। मौसम के तल्ख तेवर से पूरे जिले में जनजीवन अस्तव्यस्त है।