फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   An innocent child died after falling into a vegetable pot

Lakhimpur Kheri News: सब्जी के भगोने में गिरी मासूम की मौत

Wed, 09 Apr 2025 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
An innocent child died after falling into a vegetable pot
बच्ची की मौत से रोते बिलखते परिजन। ग्रामीण
रमियाबेहड़। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में सब्जी में गिरी पांच वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव जोधपुरवा निवासी प्रेम सागर की पांच वर्षीय पुत्री सोना अपने परिवार के साथ कस्बा निघासन के आंबेडकर नगर वार्ड में सरवन कश्यप के पुत्र विक्रम के तिलक समारोह में शामिल होने आई थी। प्रेम सागर अपनी पत्नी ऊषा और बच्चों को साथ लेकर आए थे। सोमवार रात कारीगर मेहमानों के लिए खाना बना रहे थे। यहां प्रेमसागर की पांच वर्षीय बेटी सोना अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी।
खेलते समय अचानक सोना गर्म पनीर भरे भगोने में सिर के बल गिर गई। लोगो ने उसे आनन-फानन निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



परिवार में दो दिनों से नहीं जला चूल्हा
बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है। बच्ची की मां बदहवास है। जिस घर के आंगन में फूल सी बच्ची की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां मातम है। घर में दो दिनों से चूल्हा तक नहीं जला, ऐसे में आस-पड़ोस के लोग परिवार की मदद के लिए आगे आए और परिजनों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed