{"_id":"611180278ebc3e7757001c3c","slug":"amrat-mahotsav-lakhimpur-news-bly455907512","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी के अमृत महोत्सव का आगाज, सेनानियों के परिजन हुए सम्मानित
विज्ञापन
सम्मानित किए गए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वाले। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। काकोरी की घटना की याद में सोमवार को पूरे प्रदेश की तरह जिले में भी ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ पर स्वतंत्रता संग्राम स्मारकों पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ और तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रभात फेरियां निकाली गईं। कार्यक्रम स्थल पर लखनऊ से कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण भी किया गया। वहीं, क्षेत्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवार वालों को सम्मानित भी किया गया।
महोत्सव की शुरुआत जिला मुख्यालय पर कंपनी बाग स्थित गांधी पार्क से प्रभात फेरी निकालकर की गई, जिसे एडीएम अरुण कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रभात फेरी कंपनी बाग से मेन रोड, सदर चौराहा, अस्पताल रोड, जीआईसी, पुलिस लाइन, लोहिया भवन से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंची। रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड, एनएसएस की टीम शामिल हुई, जो हाथों में देशभक्ति के नारे लिखीं तख्तियां पकड़े थे और भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे।
इसके बाद सुबह 10 बजे सीतापुर आंख अस्पताल स्थित शहीद राज नारायण मिश्र की प्रतिमा पर डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय ढुल ने माल्यार्पण किया। प्रतिमा के समीप पीएसी सीतापुर की टीम ने देशभक्ति की राष्ट्रधुन बजाईं। इस दौरान आर्य कन्या महाविद्यालय की एनसीसी एवं वाईडी कॉलेज की एनएसएस टीम मौजूद रही। इसके बाद डीएम एसपी ने कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा एवं विलोबी स्थित आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
विज्ञापन
-
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व शहीदों के परिवार वाले सम्मानित
कलक्ट्रेट सभागार व परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने एलईडी के जरिए लखनऊ के कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया, एसपी विजय दुल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शहीदों के परिवार से जुड़े नंद कुमार मिश्र, मनोज श्रीवास्तव, नवाब अली, शांति रावत, किरन नागर, सत्यधर शुक्ला, लक्ष्मीकांत अवस्थी, मनीष धवन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि हमारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहें। एसपी विजय दुल ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों के परिवार वालों को सम्मानित कर वे गर्व की अनुभूति कर रहे। कलक्ट्रेट में डीएम ने बेसिक शिक्षा परिषद की देशभक्ति पर आधारित पुस्तक प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम पूजा यादव, डीआईओएस ओपी त्रिपाठी, बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय, डीपीआरओ सौम्यशील सिंह समेत अन्य अधिकारी और विभिन्न विद्यालयों के बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
-
एसडीएम ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूरन सिंह को घर पहुंचकर किया सम्मानित
डीएम के निर्देश पर एसडीएम निघासन ओम प्रकाश गुप्ता ने अपनी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सलीमाबाद में 104 वर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूरन सिंह के घर जाकर उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया और उनका कुशल क्षेम जाना। संवाद

अमृत महोत्सव के दौरान गांधी जी की प्रतिमा पर मालयार्पण करते डीएम। संवाद- फोटो : LAKHIMPUR