{"_id":"6b09bdc89bf50b272e0b5c9f","slug":"allegation-that-an-eight-year-old-child-died-following-an-injection-administered-by-an-unqualified-practitioner-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-190827-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: झोलाछाप के इंजेक्शन से आठ वर्षीय बच्चे की मौत का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: झोलाछाप के इंजेक्शन से आठ वर्षीय बच्चे की मौत का आरोप
Fri, 27 Nov 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
धौरहरा। रमियाबेहड़ ब्लॉक के भटपुरवा कलां गांव में झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को हुई घटना के बाद शुक्रवार शाम तक परिजनों ने बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं किया।
कश्मीर में मजदूरी कर रहे बच्चे के पिता के आने का इंतजार किया जा रहा है। आरोप है कि स्थानीय नेताओं की मध्यस्थता में झोलाछाप पीड़ित परिवार से लेनदेन कर मामले में समझौते की कोशिश कर रहा। पंडितपुरवा गांव निवासी राम भरोसे का आठ वर्षीय नाती सत्यकुमार सर्दी-बुखार में थी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उसे लेकर भटपुरवा चौराहे के पास क्लीनिक चला रहे एक झोलाछाप के पास पहुंचे। रामभरोसे का आरोप है कि चिकित्सक ने बच्चे को इंजेक्शन लगाया, जिसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। बच्चे के शव लेकर घर पहुंचे और दूसरे प्रदेश में मजदूरी कर रहे बच्चे के पिता रामनिवास को घटना की सूचना दी।
शुक्रवार शाम तक बच्चे का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। परिजन पिता के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे। सीओ अभिषेक यादव ने बताया कि परिवार की ओर से अभी कोई सूचना नहीं दी गई है। वह अपने स्तर से मामले की जानकारी कराएंगे। संवाद