फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Allegation: Police picked up the minor from his home and locked him in the barrack

आरोप : पुलिस ने नाबालिग को घर से उठाया, बैरक में किया बंद

Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 21 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Allegation: Police picked up the minor from his home and locked him in the barrack
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली की चौकी पुलिस मोबाइल चोरी के शक में फरधान के एक गांव निवासी ग्रामीण के घर से उसके नाबालिग पुत्र को उठा लाई। परिजनों का कहना है कि पुलिस नाबालिग को घर से उठा ले जाने के बाद भी शहर के एक चौराहे से हिरासत में लेने की बात कह रही है। जुबेनाइल कोर्ट ने पुलिस को घटना वाले दिन की चौकी और कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज और पुलिसकर्मियों का सीडीआर सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में नाबालिग के पिता ने बताया कि 31 मई की सुबह संकटा देवी चौकी का एक दरोगा अपने पांच-छह पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पहुंचा। सभी ने बेटे को बुलाकर पूछताछ करने की बात कही। इस पर बेटे को जब बुलाया तो पुलिसकर्मी उसे अपने साथ ले गए। परिजनों का कहना था कि गांव में ही दो अन्य लोगों को भी मोबाइल चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया था , जिन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

उधर, घटना के दूसरे दिन एक जून को पुलिस ने शहर के प्रेमनगर मोहल्ले से तीन चोरी के मोबाइल बरामद करने का दावा किया। कोतवाली पुलिस ने नाबालिग का चालान कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने जुबेनाइल कोर्ट में न्याय की अपील की तो कोर्ट ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटनाक्रम के दौरान की चौकी और कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज के अलावा चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सीडीआर सुरक्षित रखने का आदेश दिया है। हालांकि पुलिस इस मामले में लीपापोती करने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed