{"_id":"5846757ea3b73e1a63060714c7873a91","slug":"all-religions-will-be-strengthened-by-adding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सभी धर्मों को जोड़ने से ही मजबूती मिलेगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सभी धर्मों को जोड़ने से ही मजबूती मिलेगी’
निघासन।
Updated Fri, 19 Feb 2016 06:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकीकरण परिषद उपाध्यक्ष आबिद रजा ने कहा कि देश के किसी भी धर्म और मजहब की एकता को छिन्न-भिन्न न करें। सभी धर्मों को जोड़ने से ही देश को मजबूती मिलेगी। वह तराई अंचल में सभी धर्मों की एकता का संदेश लेकर निकले हैं। उन्होंने कई स्थानों पर भ्रमण कर नुक्कड़ सभाएं भी की।
लालपुर स्थित सपा नेता आरिफ खान के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में एकीकरण उपाध्यक्ष आबिद रजा ने कहा कि कई राजनीतिक दल सांप्रदायिक सोहार्द को बिगाड़ना चाहते हैं। ऐसे दलों से सभी समुदाय के लोगों को दूर रहना चाहिए। सपा ही एक ऐसी पार्टी है जिसने सभी धर्म और जाति के लोगों को जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से देश को आजाद कराने में जिस तरह से सभी धर्म और समुदाय के लोग आगे आए थे। उसी तरह से दो समुदाय के बीच फैल रही दूरी को समाप्त कर एक जुटता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अन्य दल तुष्टीकरण में और अखिलेश यादव संतुष्टीकरण में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि यदि लोगों का मन की बात कहने से पेट भरता हो तो देश में किसान खेती किसानी करने के बजाए मन की बात से पेट भर लेते और बात को ही आटा चक्की में पीसकर खा लेते। प्रदेश सरकार ने जात-पात पर नहीं विकास के नाम पर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का कार्य किया है। इस दौरान वरिष्ठ सपा नेता गोपाल शंकर पांडे, आरिफ खान, पूर्व प्रधान चेतराम यादव, सोबरन लाल, प्रधान इस्लामुद्दीन, विधायक प्रतिनिधि राकेश बाथम, असगर अली चौधरी आदि मौजूद रहे।