फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All private schools remained closed in protest against the Azamgarh incident

Lakhimpur Kheri News: आजमगढ़ की घटना के विरोध में बंद रहे सभी निजी स्कूल

Tue, 08 Aug 2023 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
All private schools remained closed in protest against the Azamgarh incident
गोला के सेंट जॉस कॉलेज में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन करते शिक्षक।
लखीमपुर खीरी। आजमगढ़ के एक स्कूल में हुई घटना के बाद प्रधानाचार्य व शिक्षक की गिरफ्तारी को लेकर जिले के निजी स्कूल संचालकों में रोष दिखाई दिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल के आह्वान पर मंगलवार को सभी निजी स्कूल संचालकों ने आक्रोश जताते हुए एक दिन का सांकेतिक प्रदर्शन करते हुए स्कूल बंद रखे। शासन स्तर पर वार्ता सफल न हो पाने की स्थित में एसोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल ने जिले के सभी निजी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि एसोसिएशन का जो भी निर्णय होगा उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गोला गोकर्णनाथ। गोला अनएडेड स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बदरे आलम की अगुवाई में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार अरुण सोनकर को दिया। कहा कि आजमगढ़ मामले में प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित कर उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। प्रधानाचार्य, शिक्षक को तत्काल जेल से मुक्त किया जाए। इस मौके पर कुलवंत सिंह चीमा, महेंद्र कुमार त्रिपाठी, बदरे आलम, सतीश चंद्र गुप्ता, अवधेश कुमार मिश्रा, आलोक मिश्रा, अजय कृष्णा आनंद, सचिन गुप्ता, पवन सक्सेना, गौरव गुप्ता, प्रभदान सिंह, शिशिर मिश्रा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सेंट जॉन्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल भी बंद रहा। प्रधानाचार्य फादर अनूप टर्की के नेतृत्व में विद्यालय में शोक जताया गया। काली पट्टी बांधकर सांकेतिक विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed