{"_id":"652eca5581dce87aee06ec09","slug":"all-people-above-18-years-of-age-should-get-their-vote-done-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-7810-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 18 साल की आयु वाले सभी लोग बनवा लें अपना वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 18 साल की आयु वाले सभी लोग बनवा लें अपना वोट
विज्ञापन
एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा
लखीमपुर खीरी। जिला पंचायत सभागार में भाजपा के वोटर चेतना महाभियान को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि 18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले सभी लोगों को अपना वोट बनवाना चाहिए। जिनके नाम वोटर लिस्ट में नहीं हैं या फिर छूट गए हैं उनका नाम सूची में बढ़वाना होगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अभियान के लिए जिला स्तर से लेकर मंडल तक वोटर चेतना अभियान के लिए कमेटी गठित कर दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि वोटर चेतना महाभियान के तहत किए जाने वाले सारे कार्यक्रमों के बारे में सभी पदाधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं।
कार्यशाला में विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी, कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू, नगर पालिका अध्यक्ष गोला विजय शुक्ला रिंकू, नगर पंचायत अध्यक्ष मैलानी कीर्ति महेश्वरी, नगर पंचायत अध्यक्ष निघासन बद्री प्रसाद मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।