फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All passenger trains from Mailani from today, Gorakhpur Express will return on track from tomorrow

होली पर मिली राहत: मैलानी जंक्शन से सभी पैसेंजर ट्रेनें आज से, गोरखपुर एक्सप्रेस कल से लौटेगी पटरी पर

Sat, 04 Mar 2023 12:12 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 04 Mar 2023 12:12 AM IST
सार

मैलानी जंक्शन से सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू होने से यात्रियों को बहुत सहूलियत मिलेगी। अब लखनऊ तक का सफर फिर से सस्ता, सुविधाजनक और सुरक्षित होगा। 

विज्ञापन
All passenger trains from Mailani from today, Gorakhpur Express will return on track from tomorrow
मैलानी जंक्शन पर खड़ी ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डालीगंज में चल रहे दोहरीकरण कार्य के प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलाकिंग काम के लिए बंद चल रही सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन चार मार्च से और मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन पांच मार्च से फिर शुरू हो रहा है। इससे मैलानी क्षेत्र के लोगों के लिए लखनऊ का सफर फिर सस्ता, सुविधानजक और आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 05086/05085 मैलानी-डालीगंज-मैलानी और ट्रेन नंबर 05491/05492 मैलानी-सीतापुर-मैलानी का संचालन एक से तीन मार्च, मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन 21 फरवरी से चार मार्च और गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस का संचालन 20 फरवरी से तीन मार्च तक निरस्त कर दिया था। 

विज्ञापन

सिर्फ एक जोड़ी ट्रेन को हो रहा था संचालन 

इस अवधि में सिर्फ एक जोड़ी ट्रेन, मैलानी से सुबह पांच बजे छूटने वाली ट्रेन नंबर 05087 मैलानी-डालीगंज और रात साढ़े ग्यारह बजे मैलानी पहुंचने वाली डालीगंज-मैलानी 05088 का संचालन डालीगंज के बजाय मोहिबुल्लापुर से ही हो रहा था। इस कारण क्षेत्रवासियों को लखनऊ तक सफर करने में कठिनाइयां हो रही थीं। 

बस से आवागमन अधिक खर्चीला, असुविधाजनक और असुरक्षित भी था। शनिवार से इस रूट की सभी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन पहले की तरह शुरू हो जाएगा और अगले दिन यानी पांच मार्च से मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा। लिहाजा क्षेत्रवासियों को एक बार फिर से सभी ट्रेनों की सेवा मिलना शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed