फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   All gates of Sharda Dam were opened

Lakhimpur Kheri News: शारदा डैम के सभी गेट खोले गए

Tue, 09 Jul 2024 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
All gates of Sharda Dam were opened
विभागीय अफसरों से जानकारी लेते हुए सिंचाई विभाग के मुख्य अ​भियंता प्रभाकर प्रसाद- स्रोत विभाग
लखीमपुर खीरी। जनपद में शारदा-घाघरा का कहर पहले ही जारी है, ऊपर से बनबसा से करीब पौने चार लाख क्यूसेक पानी शारदा में छोड़ दिया गया है। यह पानी देर रात तक पहुंचेगा। बाढ़ की आशंका पर विभाग ने शारदा सागर डैम के सभी गेट खोल दिए हैं, ताकि बनबसा का पानी आने से पहले स्थिति को नियंत्रित किया जा सके। पानी सोमवार देर रात करीब 10 से 11 बजे के आसपास पहुंचेगा।
विज्ञापन

जनपद में बाढ़ और बैराज की स्थिति जानने के लिए सोमवार को शारदा सागर के मुख्य अभियंता प्रभाकर प्रसाद और अधीक्षण अभियंता लवकुश पहुंचे। मुख्य अभियंता ने गिरजा, शारदा और सुहेली बैराज का निरीक्षण कर जलस्तर की स्थिति देखी। निर्देश दिए कि सभी बैराजों को व्यवस्थित रखें। शारदा में पानी आने और जलस्तर बढ़ने पर पानी को निकालते करते रहें, ताकि स्थिति नियंत्रित रहे। लगातार निगरानी की जाए। सभी स्टेक्चर दुरुस्त रहें।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता शोभित कुमार ने बताया कि बनबसा से पौने चार लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जो शारदा डैम में रात 10 बजे के आसपास आएगा। इसको लेकर शारदा डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed