{"_id":"61004c078ebc3e58316eee02","slug":"all-cm-houses-incomplete-in-lakhimpur-nakaha-and-behjam-lakhimpur-news-bly4544416176","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखीमपुर, नकहा और बेहजम में सभी सीएम आवास अधूरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखीमपुर, नकहा और बेहजम में सभी सीएम आवास अधूरे
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 2020-21 के प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण कराकर गरीबों को छत मुहैया कराने में जनपद के आधा दर्जन ब्लॉक फिसड्डी साबित हुए हैं। लखीमपुर, नकहा और बेहजम ब्लॉक में एक भी सीएम आवास अब तक पूर्ण नहीं हो पाया है, जबकि पीएम आवास योजना में मितौली, ईसानगर, पलिया ब्लॉक में आवासों की पूर्णता सबसे कम है। परियोजना निदेशक केके पांडेय ने मितौली ब्लॉक के 14 सचिवों को शोकॉज नोटिस जारी किया है।
पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 15 ब्लॉकों में 2020-21 में 35067 आवास बनाने का लक्ष्य मिला था, जिसके सापेक्ष 35020 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत किए गए हैं। अब तक 34777 लाभार्थियों को प्रथम किस्त, 33197 लाभार्थियों को दूसरी किस्त और 20483 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी जा चुकी है, जिसके सापेक्ष 21662 आवास पूर्ण हो पाए हैं। सबसे कम आवास पूर्ण होने वाले ब्लॉकों ईसानगर में पूर्णता का प्रतिशत 47.38, मितौली में 49.61 प्रतिशत और पलिया में 39.89 प्रतिशत है, जबकि ग्राम्य विकास आयुक्त ने 14 जून 2021 को आदेश जारी कर सभी आवासों को जुलाई 2021 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराने के निर्देश दिए थे।
25 जुलाई को पीडी ने समीक्षा में खराब स्थिति देखकर मितौली ब्लॉक के 14 सचिवों को शोकॉज नोटिस जारी कर दिया। इसी पीएम आवास योजना के तहत 2021-22 में 28766 आवास बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 22882 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत हो चुके हैं। 10570 लाभार्थियों को प्रथम किस्त और 70 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 2020-21 में 1210 आवास बनाने का लक्ष्य मिला था, जबकि मई 2021 में 672 आवास और बनाने का लक्ष्य मिला। 1182 लाभार्थियों के पहली किस्त दी गई, जिसके बाद 816 लाभार्थियों को दूसरी और 165 लाभार्थियों को तीसरी किस्त दी गई है। इसके सापेक्ष162 आवास ही पूर्ण रूप से बन पाए हैं। पलिया में सबसे ज्यादा 672 सीएम आवास बनाए जाने हैं, लेकिन अभी तक चार आवास ही बन पाए हैं, जबकि 668 आवास अपूर्ण हैं। नकहा में 15, लखीमपुर में 15 और बेहजम ब्लॉक में 21 आवास बनने हैं, लेकिन इनमें अभी तक एक भी आवास पूर्ण नहीं हो पाया है। इससे तीनों ब्लॉकों की प्रगति शून्य बनी हुई है। जबकि 2021-22 में इसी योजना के तहत 975 आवास और बनाने का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष 878 लाभार्थियों के आवास स्वीकृत भी हो गए हैं। 704 लाभार्थियों को प्रथम और एक लाभार्थी को दूसरी किस्त जारी की गई है।
पीएम आवास की पूर्णता में पलिया, ईसानगर और मितौली ब्लॉक सबसे पीछे हैं, जिससे इन ब्लॉकों के सचिवों को शोकॉज नोटिस जारी किए गए हैं। सीएम आवास योजना में नकहा, लखीमपुर और बेहजम ब्लॉक की प्रगति शून्य पाई गई है, जबकि पलिया में भी लक्ष्य के अनुरूप काम नहीं कराया जा रहा है। सभी ब्लॉकों के संबंधित अधिकारियों को 31 जुलाई 2021 तक लक्ष्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- केके पांडेय, परियोजना निदेशक, डीआरडीए