फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert on India-Nepal border over Lok Sabha elections in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट, सुरक्षा बल के जवानों ने किया मार्च

Sun, 17 Mar 2024 04:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 17 Mar 2024 04:42 PM IST
सार

लखीमपुर जिले के चार थानों गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनियां व संपूर्णानगर की सीमा नेपाल से लगती है। सीमा पर लगातार निगरानी की जाती है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नेपाल सीमा पर चौकसी और बढ़ी दी गई है। 

विज्ञापन
Alert on India-Nepal border over Lok Sabha elections in Lakhimpur Kheri
बार्डर से सटे गांव में भ्रमण करते जवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल बॉर्डर पर अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, अवांछनीय गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस, एसएसबी और पैरामिलिट्री के जवानों ने रविवार को संयुक्त रूप से पैदल मार्च किया। इस दौरान बार्डर से सटे गांवों में फोर्स के जवानों ने पहुंचकर मतदाताओं को जागरूक करते हुए सुरक्षा का पूरा भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


भारत नेपाल बॉर्डर पर स्थित ग्राम बनगवां, कजरिया ,सरियापारा, नझोटा,र तननगर, डांग, दीपनगर, गंगानगर में जवानों ने भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक किया गया। बॉर्डर से सटे गांवों, पगडंडी, कच्चे रास्ते, नदी घाट के रास्तों पर अवैध रूप से तस्करी करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। बता दें कि लखीमपुर जिले में भारत-नेपाल की सीमा 120 किलोमीटर के दायरे में है। 

विज्ञापन

नेपाल से लगती है चार थानों की सीमा 
जिले के चार थाने गौरीफंटा, चंदनचौकी, तिकुनियां व संपूर्णानगर की सीमा नेपाल से लगती है। सीमा पर लगातार निगरानी की जाती है। सीमा सुरक्षा के लिए अतिरिक्त 16 कवच आउटपोस्ट बनाए गए हैं जिन पर उपनिरीक्षक रैंक के अधिकारी को कवच आउट पोस्ट के प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। इतना ही नहीं आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत भारत-नेपाल सीमा से सटे कच्चे व पक्के मार्गों पर कुल 23 बैरियर, नाका व चेक पोस्ट का गठन तात्कालिक रूप से किया गया है। जिस पर लगातार पुलिस द्वारा चेकिंग की जा रही है। 

पुलिस, एसएसबी व पैरामिलिट्री फोर्स ने संयुक्त गश्त की। वहीं फ्लैग मार्च व चेकिंग में सीओ पलिया यादवेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा अवधेश सिंह, प्रभारी निरीक्षक तिकुनियां मनोज सिंह, प्रभारी निरीक्षक चंदन चौकी विश्वनाथ यादव, थाना प्रभारी संपूर्णानगर निराला तिवारी तथा एसएसबी के जवान व एरिया डोमिनेशन के लिए आए बीएसएफ की पैरामिलिट्री फोर्स के नायक उप निरीक्षक राकेश यादव व भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed