फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Alert in Dudhwa due to fear of owl hunting

Lakhimpur Kheri News: उल्लू के शिकार की आशंका के चलते दुधवा में अलर्ट

Thu, 24 Oct 2024 11:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Alert in Dudhwa due to fear of owl hunting
दुधवा में पेड़ की डाल पर बैठा उल्लू। स्त्रोत-वन विभाग।
बांकेगंज। दिवाली पर उल्लू के शिकार की आशंका के चलते दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिवाली के मौके पर तांत्रिक क्रियाओं में कुछ अंधविश्वासी लोग उल्लू की बलि चढ़ाते हैं।
विज्ञापन

इसकी वजह से दिवाली के पहले उल्लुओं के शिकार की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इस बार टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क होकर निगरानी में जुट गया है। महालक्ष्मी का वाहन माने जाने वाले उल्लू का महत्व दिवाली के पहले बढ़ जाता है। कुछ अंधविश्वासी लोग दिवाली के दिन उल्लू की बलि चढ़ाते हैं। इस दौरान उल्लुओं की कीमत भी अचानक बढ़ जाती है।
विज्ञापन

पक्षियों का शिकार करने में माहिर शिकारी जंगल और आसपास के इलाके में उल्लू पकड़कर महंगे दामों में बेचते हैं। इसे देखते हुए दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने एक सप्ताह पहले ही अलर्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटी आबादी क्षेत्र में शिकार रोकने के लिए वन विभाग की कई टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार पेट्रोलिंग कर रही हैं। उल्लुओं का शिकार करते पकड़े जाने पर संबंधित के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

-------------------------
दिवाली के समय उल्लुओं के शिकार की आशंका के चलते पूरे दुधवा टाइगर रिजर्व में अलर्ट जारी कर दिया गया है। वन विभाग की टीमें लगातार पेट्रोलिंग कर शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए मुस्तैद हैं।
- ललित कुमार वर्मा, एफडी, दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed