{"_id":"5895e4214f1c1b953fe81e5c","slug":"akhilesh-said-the-drama-created-hide-stains","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अखिलेश पर लगे दागों को छिपाने को रचा ड्रामा’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अखिलेश पर लगे दागों को छिपाने को रचा ड्रामा’
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम परिवार में हुई राजनीतिक कलह पर बोले बसपा नेता नसीमुद्दीन
बोले इस बार वोट को न बंटने दें
पिछले दिनों सपा में हुई अंतर्कलह पर बसपा नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि अखिलेश यादव के दामन पर लगे दागों को छिपाने के लिए यह ड्रामा रचा गया। ताकि जनता का ध्यान भटकाया जा सके। विलोबी मेमोरियल परिसर में बसपा की चुनावी जनसभा में उन्होंने सपा के ‘काम बोलता है’ पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार में दंगा ‘मुजफ्फरनगर कांड’ बोलता हैं।
नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा कि इस चुनाव में सपा का भी बुरा हश्र होने वाला है। उन्होंने 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि इस बार वोट को बटने न दें। सपा सरकार में कुंडा के सीओ जियाउल हक मर्डर, सीओ तंजील अहमद हत्याकांड और दादरी कांड जिक्र करते हुए इन्हें अखिलेश सरकार के दामन पर दाग बताया। कांग्रेस पर हमला करते हुए नसीमुद्दीन बोले कि 27 साल यूपी बेहाल का नारा देकर खाट सभा करने वाली कांग्रेस की खाट लुट चुकी है। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र में शामिल तीन तलाक के मुद्दे को मुस्लिमों का निजी मामला बताया और मंदिर मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना बताते हुए कार्रवाई की मांग की। बोले भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर जनता को ठगा। पीएम बनने के बाद मोदी ने 80 करोड़ के कपड़े पहन डाले। बसपा कार्यकाल का जिक्र करते हुए नसीमुद्दीन ने कहा कि कोई दंगा नहीं हुआ और 20 लाख कांशीराम कॉलोनी का निर्माण कराया गया। जनसभा में पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ बेनजीर उमर ने समर्थकों सहित बसपा की सदस्यता ग्रहण की। संचालन गंगाराम एडवोकेट ने किया।
जनसभा में जोन कोआर्डिनेटर इंतिजार आब्दी, मंडल अध्यक्ष सलाहुद्दीन सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, जोन कोआर्डिनेटर नेकपाल भारती, जितेंद्र वर्मा, जिला प्रभारी उमाशंकर गौतम, विनोद गौतम, पूर्व एमएलसी हीरा ठाकुर, जिला कोआर्डिनेटर प्रमोद चौधरी, मुस्लिम भाईचारा के अब्दुल माबूद खां, शारदा प्रसाद समेत आठों प्रत्याशी शशिधर मिश्रा नामे महाराज, दाउद अहमद, शमशेर बहादुर, प्रवीण कुमार, बीटू पटेल, राजेश कुमार, डॉ वीके अग्रवाल, जीएस सिंह मौजूद रहे।