{"_id":"68e2af71500d298d81058ed3","slug":"ajistha-dream-eleven-won-the-cricket-match-by-101-runs-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-157525-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: अजीस्था ड्रीम इलेवन ने 101 रनों से जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: अजीस्था ड्रीम इलेवन ने 101 रनों से जीता क्रिकेट मैच
Sun, 05 Oct 2025 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि डॉ. संजीव भल्ला। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। रॉयल फूड्स डिग्री कॉलेज में एडवोकेट स्व. अजीज सिद्दीकी मेमोरियल लखीमपुर जूनियर प्रीमियर लीग का रविवार को ओम साइकिल स्टोर व अजीस्था ड्रीम इलेवन के बीच उद्घाटन मैच खेला गया। अजीस्था ड्रीम इलेवन ने 101 रनों से जीत दर्ज की।
ओम साइकिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। अजीस्था इलेवन में पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 166 रन बनाए। सर्वाधिक रन कुमार विशेष ने 48, यशवीर सिंह ने 44, तेजस राठौर ने 19 बनाए। ओम साइकिल के गेंदबाज क्षितिज गुप्ता ने 03 विकेट, ग्रंथ अग्रवाल व ओम गुप्ता ने 2-2 विकेट हासिल किए।
जवाब में बैटिंग करते हुए ओम साइकिल की टीम 18.1 ओवर में 65 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसमें ओम गुप्ता ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। अजीस्था इलेवन के बॉलर अंश वर्मा ने 03, कुमार विशेष और मृत्युंजय ने 02-02 विकेट हासिल किए। प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार कुमार विशेष को दिया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि चेस्ट विशेषज्ञ डॉ. संजीव भल्ला ने किया। प्रतियोगिता के दौरान राकेश गुप्ता, अभिषेक शुक्ला, नीरज शुक्ला, श्याम मोहन श्रीवास्तव, केके शर्मा, अनुज गुप्ता, इंजीनियर विनय श्रीवास्तव, सूरज शर्मा मौजूद रहे ।