फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Air service starts to Dudhwa Tiger Reserve from 25 November

UP News: दुधवा टाइगर रिजर्व के लिए हवाई सेवा 25 नवंबर से, दिन में तीन उड़ानें, इतना होगा किराया

Sat, 23 Nov 2024 04:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 04:01 PM IST
सार

दुधवा नेशनल पार्क में सैलानी विमान से भी पहुंच सकेंगे। इसकी शुरुआत 25 नवंबर से हो रही है। इसी दिन लखीमपुर महोत्सव का शुभारंभ होगा। 

विज्ञापन
Air service starts to Dudhwa Tiger Reserve from 25 November
पलिया हवाई पट्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुधवा टाइगर रिजर्व आने वाले सैलानियों को बड़ी राहत मिलने वाली है। 25 नवंबर से लखनऊ-मुंजहा हवाई पट्टी के बीच आठ सीटर विमान की सेवा शुरू होने जा रही है। दिन में तीन उड़ानें होंगी। प्रत्येक व्यक्ति को पांच हजार रुपये देने होंगे। हवाई सेवा का उद्घाटन प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह लखीमपुर महोत्सव के साथ करेंगे। महोत्सव 25 से 28 नवंबर तक चलेगा। हवाई सेवा शुरू होने से पलिया को विकास के पंख भी लगेंगे। 

विज्ञापन


लखीमपुर महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन व जिला पर्यटन संस्कृति परिषद की तरफ से किया जा रहा है। इसका उद्घाटन पर्यटन मंत्री दुधवा टाइगर रिजर्व में करेंगे। बताया जा रहा कि लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राइवेट विमान को हरी झंडी दिखाकर दुधवा पार्क स्थित मुंजहा हवाई पट्टी के लिए रवाना करेंगे। पर्यटन विभाग ने जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के साथ हवाई यात्रा को शुरू करने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Road Accident: बरेली में ट्रक की टक्कर से कार सवार दवा व्यापारी की मौत, परिवार के चार लोग गंभीर घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


दुल्हन की तरह सजाया जा रहा दुधवा को 
लखीमपुर महोत्सव के शानदार आगाज के लिए दुधवा नेशनल पार्क को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। महोत्सव को लेकर एसडीएम कार्तिकेय सिंह, दुधवा के डीडी डॉ. रंगाराजू टी. ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक समेत अन्य कई कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा भी की। 

भविष्य में 72 सीटर विमानों को भी उड़ाने की योजना 
सरकार की ओर से मुंजहा स्थित हवाई पट्टी से 72 सीटर विमानों को उड़ाने की योजना तैयार की गई है। इसको अमलीजामा पहनाने का काम तेजी से चल रहा है। यहां भूमि अधिग्रहण का काम लगातार जारी है। 

हवाई पट्टी को संवारने का काम तेज
मुंजहा स्थित हवाई पट्टी पर दो दिन से प्रशासन की ओर से लगातार काम कराया जा रहा है। करीब 50 से अधिक सफाईकर्मियों, छह जेसीबी, 25 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिये रनवे, टर्मिनल समेत प्रवेश द्वार आदि के पास साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। एसडीएम कार्तिकेय सिंह ने शुक्रवार को भी नगर पालिका टीम के साथ निरीक्षण किया। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed