फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Drug dealer dies after car colliding with truck in lakhimpur kheri

Road Accident: बरेली में ट्रक की टक्कर से कार सवार दवा व्यापारी की मौत, परिवार के चार लोग गंभीर घायल

Fri, 22 Nov 2024 03:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Nov 2024 03:31 PM IST
सार

मनौना धाम से लखीमपुर खीरी जा रहे दवा व्यापारी की कार को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। परिवार के चार लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Drug dealer dies after car colliding with truck in lakhimpur kheri
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सरगड़ा गांव निवासी दवा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से अपने परिवार के साथ बरेली के आंवला स्थित मनौना धाम गए थे। हादसे में परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के सरगड़ा गांव निवासी मेडिकल संचालक राजीव राज परिवार के पवन राज, जेपी राज, इंद्रेश राज, पंछी राज, पवन राज के साथ मनौना धाम गए थे। वापस आते समय बरेली के कुछ आगे शाहजहांपुर हाईवे पर ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे राजीव राज (40) की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


हादसे में परिवार के चारों सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बरेली के अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया। मृतक के परिजन व रिश्तेदार बरेली के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed