फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Agencies discussed issues including smuggling

Lakhimpur Kheri News: तस्करी समेत अन्य मुद्दों पर एजेंसियों ने की चर्चा

Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 05 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Agencies discussed issues including smuggling
पलिया के कीरतपुर में आयोजित बैठक में मौजूद एसएसबी व एपीएफ अ​धिकारी। स्रोत : एसएसबी
पलियाकलां। सीमा सुरक्षा व आपसी समन्वय को लेकर एसएसबी व नेपाल एपीएफ के अधिकारियों के बीच बैठक का आयोजन कीरतपुर में किया गया। इसमें दोनों देशों के अधिकारियों ने तस्करी समेत अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन


कीरतपुर एसएसबी के सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें 35वीं वाहिनी नेपाल एपीएफ के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग करने को सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों की रोकथाम, तस्करी, अनधिकृत आवागमन को बंद करने की बात हुई।
विज्ञापन

आपसी सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर भी चर्चा हुई। सहायक कमांडेंट संदीप कुमार मीणा ने कहा कि दोनों देशों की सीमाओं की सुरक्षा को अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी संपर्क अच्छा होना चाहिए और समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य करना चाहिए। ऐसी बैठकों का भी लगातार आयोजन होता रहे, जिससे भारत-नेपाल सीमा पर शांति व विश्वास को बढ़ावा मिले। इस दौरान बड़ी संख्या में जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed