फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After quarreling with his wife, the young man left the milkmaid on the embankment

Lakhimpur Kheri News: पत्नी से झगड़ कर दुधमुंही को तटबंध पर छोड़ गया युवक

Thu, 05 Dec 2024 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
After quarreling with his wife, the young man left the milkmaid on the embankment
महेवागंज/फूलबेहड़। पत्नी से झगड़ा होने पर एक युवक दस महीने की दुधमुंही बच्ची को शारदा तटबंध पर छोड़ गया। वहां से निकल रहे ग्रामीणों ने बच्ची को देखा तो पुलिस को सूचना दी। बुधवार सुबह पुलिस ने बच्ची के परिजनों को ढूंढकर उनके सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात आठ बजे पूजागांव के सामने तटबंध पर किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनकर गांव निवासी शिशुपाल सिंह, वीरपाल सिंह और निगम सिंह बंधे पर पहुंचे। टाॅर्च की रोशनी में उन्हें एक दुधमुंहा बच्ची नजर आया। मुंह पर पड़े रुमाल को हटाया तो रोने लगी। ग्रामीण उसे अपने घर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद बच्ची को देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। शिशुपाल ने पुलिस को जानकारी दी। सोशल मीडिया पर खबर वायरल हो गई। पुलिस ने बच्ची के वारिस की खोजबीन शुरू की। बुधवार सुबह पता चला कि खीरी थाना क्षेत्र के गांव कादीपुर निवासी लल्लन फूलबेहड़ क्षेत्र के जौहरा गांव निवासी श्रीराम के घर अपनी पत्नी पारो देवी और दस माह की बेटी सोनाली के साथ ससुराल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां मंगलवार रात को लल्लन ने शराब पी और पत्नी पारो देवी से घर चलने को कहा। रात होते देख ससुराल वालों ने लल्लन से सुबह जाने का आग्रह किया। आरोप है इस पर लल्लन पत्नी से विवाद करने लगा। शराब के नशे में बेटी को लेकर घर से भाग गया। कुछ मीटर दूर जाने पर पूजागांव के पास बेटी को छोड़कर कहीं चला गया।

पुलिस ने बुधवार सुबह बच्ची को उसकी मां पारो देवी और नाना श्रीराम के सुपुर्द कर दिया। फूलबेहड़ प्रभारी निरीक्षक आलोक धीमान ने बताया कि रात को बंधे पर मिली बच्ची को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed