फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   After finding a minor teenager alone, the young man raped

खीरीः नाबालिग किशोरी को अकेला पाकर युवक ने किया दुष्कर्म

Sun, 12 Sep 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
After finding a minor teenager alone, the young man raped
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन

किशोरी की हालत खराब होने पर आरोपी भागा, पुलिस ने मेडिकल कराया

निघासन (लखीमपुर खीरी)। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की दोपहर अपने घर में अकेली सो रही तेरह साल की किशोरी के साथ गांव के एक युवक ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। हालत खराब होने पर आरोपी पीड़िता को छोड़कर मौके से भाग गया। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने 40 वर्षीय आरोपी रामू के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है।
शनिवार शाम को अपनी बेटी के साथ कोतवाली पहुंचे पिता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करने पलिया गया था, जबकि उसकी पत्नी और बहनें कोरोना वैक्सीन लगवाने गांव में लगे कैंप में गई थीं। घर पर तेरह साल की बेटी अकेली थी। उसके छोटे भाई-बहन पास में ही कहीं खेलने गए हुए थे।
विज्ञापन

आरोप है कि दोपहर बाद गांव में ही थोड़ी दूरी पर रहने वाला 40 साल का रामू उसके घर में घुस आया। उसने बेटी के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी की हालत खराब होने पर वह उसको छोड़कर भाग गया। कैंप से वैक्सीन लगवाकर जब मां और बहनें घर पहुंचीं तो पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना पर उसका पिता भी पलिया से घर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। आरोपी को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। - डीके सिंह, कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed