फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   After a quarrel with husband, a pregnant woman drank pesticide and died

Lakhimpur Kheri News: पति से विवाद के बाद गर्भवती ने पीया कीटनाशक, मौत

Wed, 04 Sep 2024 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with husband, a pregnant woman drank pesticide and died
निघासन। झंडी चौकी के गांव हरसिंगपुर में पति से विवाद के बाद गर्भवती पत्नी ने कीटनाशक पी लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल के रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरसिंगपुर निवासी इकबाल ने बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री शीबा का विवाह गांव के ही कलीम के साथ डेढ़ साल पहले किया था। आरोप है कि शादी के बाद से कलीम दहेज के लिए उसकी पिटाई करता था। सोमवार दोपहर कलीम ने उसकी पिटाई कर दी और घर से चला गया। नाराज शीबा ने घर में धान के अंदर डालने के लिए रखी कीटनाशक पी ली। उसे सीएचसी लाया गया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतका गर्भवती थी।
विज्ञापन


जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत

खीरी टाउन। जहरीला पदार्थ खाने से गांव बिलहरी निवासी विवाहिता की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के बिलहरी गांव निवासी 25 वर्षीय विमला पत्नी लल्लू राम ने किन्हीं कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। विवाहिता की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नकहा स्वास्थ्य केंद्र ले गए पहुंचे, जहां सोमवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खीरी थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed