फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   aducation aadhar

परिषदीय स्कूलों में बच्चों के बनाए जाएंगे आधार कार्ड

Sun, 15 Sep 2019 07:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
aducation aadhar
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत/पंजीकृृत बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाएंगे। बेसिक शिक्षा परिषद ने जनपद को 30 आधार किटें दी हैैं। प्रत्येक ब्लॉक में दो-दो किट दी जाएंगी। बच्चों के आधार कार्ड बनने के बाद विद्यालयों में छात्र संख्या की गड़बड़ी पर अंकुश लगेगा और विभिन्न योजनाओं में हो रहे फर्जीवाड़े की परते भी खुलेंगी।
विज्ञापन

कुल 3934 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें 3866 विद्यालय ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित हैं। इन विद्यालयों में पांच लाख 24 हजार 708 बच्चे पंजीकृत हैं। इसी छात्र संख्या के आधार पर यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, किताबें, स्वेटर और मिड डे मील का वितरण कराया जाता है। स्कूलों के निरीक्षणों में पंजीकृृत छात्र संख्या के मुकाबले बच्चों की उपस्थिति 25 से 40 प्रतिशत तक ही पाई गई। बच्चों की कम उपस्थिति के पीछे फर्जी नामांकन की आशंका जताई जा रही है। स्कूलों में पंजीकृत छात्र संख्या के मुकाबले उपस्थिति काफी कम होने की जानकारी शासन में बैठे आला अधिकारियों को भी है। इसलिए 2017 में ही परिषदीय स्कूलों में बच्चों के आधार कार्ड बनाए जाने की कवायद शुरू की गई, लेकिन अधिकारियों के रुचि न लेने के कारण आधार कार्ड बनाने की तारीखें बदलती रहीं। अब बेसिक शिक्षा परिषद ने 30 आधार किट उपलब्ध करा दी हैं। आधार किटों के संचालन के लिए प्रत्येक ब्लॉक के दो-दो शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने आधार किटों की ब्लॉकों में आवंटन कराने और बच्चों के आधार कार्ड बनाने की मॉनिटरिंग करने की जिम्मेदारी बीईओ मुख्यालय संजय राय को सौंपी है।
विज्ञापन

फर्जी हाजिरी लगाकर एमडीएम में करते हैैं गड़बड़ी
नकहा ब्लॉक क्षेत्र में बच्चों की फर्जी हाजिरी लगाकर मिड डे मील में घोटाला किए जाने के मामले पकड़े जा चुके हैं। प्राथमिक विद्यालय मायारामपुरवा में बच्चों की फर्जी हाजिरी लगाकर एमडीएम में गड़बड़ी किए जाने पर बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने स्वयं जांच कर एमडीएम के अनाज और कंवर्जन कास्ट में घपला किया जाना पकड़ा था। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति 188 के सापेक्ष 21 मिली थी, जबकि एमडीएम पंजिका में उपस्थिति क्रमश: 111, 110, 112 पाई गई। प्राथमिक विद्यालय पडनी में भी छात्रसंख्या 152 के सापेक्ष सात बच्चे ही उपस्थित मिले थे। इसी तरह बिजुआ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय कटैया में 106 के सापेक्ष 37 बच्चे और पसगवां ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय ढखौरा में 130 के सापेक्ष 60 बच्चे उपस्थित मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक को दो-दो आधार किट दी जाएंगी। शिक्षकों को आधार कार्ड बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जल्द ही आधार कार्ड बनाने का काम प्रारंभ कर दिया जाएगा।
संजय राय, बीईओ मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed