फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Admission process for class 6 is going on in Navodaya School

Lakhimpur Kheri News: नवोदय स्कूल में कक्षा छह के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया

Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Admission process for class 6 is going on in Navodaya School
मितौली। नवोदय स्कूल में कक्षा छह में 80 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं। परीक्षा परिणाम आने के बाद प्रवेश प्रक्रिया जारी है। साथ ही कक्षा नौ के लिए दो सीटों पर प्रक्रिया होनी है। प्रवेश सूची स्कूल के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। जरूरी औपचारिकताएं पूरी करते हुए प्रवेश दिलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया के साथ ही बच्चों की काउंसलिंग भी की जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जिले के परिषदीय मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 5 में पढ़ने वाले 9280 बच्चों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

18 जनवरी 2025 को जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर चयन परीक्षा हुई थी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार सक्सेना ने बताया कि चयन परीक्षा में 5035 बच्चे बैठे थे। परीक्षा परिणाम 26 मार्च को घोषित कर दिया गया था। घोषित परिणामों में 80 बच्चों का चयन किया गया है, जिसमें 53 छात्र व 27 छात्राएं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने बताया कि 80 बच्चों की प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसमें 28 मार्च को बच्चों को विद्यालय बुलाकर 20-20 बच्चों की काउंसलिंग की गई थी। इसके बाद उनको प्रवेश फार्म दिया गया। शनिवार को चयनित बच्चाें के फार्म जमा किए गए। बताया कि पहले दिन लगभग 50 बच्चों ने फार्म जमा किए हैं, शेष जो बच्चे रह गए हैं उनके फार्म जमा करने की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा कक्षा 9 में चयनित दो बच्चों की भी प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed