{"_id":"64d532a868ca5e354709f2a4","slug":"admission-of-five-more-students-canceled-for-non-receipt-of-notice-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1017-3586-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नोटिस का जवाब न मिलने पांच और छात्रों का प्रवेश निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नोटिस का जवाब न मिलने पांच और छात्रों का प्रवेश निरस्त
विज्ञापन
मितौली। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ने नोटिस का जवाब न मिलने पर पांच और छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया है। फर्जीवाड़ा कर चयन सूची में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या 21 पहुंच गई है। पहली बार में 16 और फिर दूसरी बार में पांच छात्र ऐसे मिले, जो नियम विरुद्ध प्रवेश परीक्षा देकर चयन सूची में शामिल हो गए।
जवाहर नवोदय विद्यालय की गाइड लाइन के अनुसार एक छात्र एक बार ही प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकता है। वह भी कक्षा पांच में अध्ययनरत होना चाहिए। इस बार जवाहर नवोदय विद्यालय की चयन सूची शामिल 21 छात्र-छात्राएं ऐसे मिले हैं, जिन्होंने दूसरी व तीसरी बार प्रवेश परीक्षा देकर चयन सूची में स्थान बनाया। इसका खुलासा प्रधानाचार्य के सत्यापन में हुआ है।
प्रधानाचार्य ने पहली बार में 16 और दूसरी बार में पांच छात्रों द्वारा दूसरी व तीसरी बार प्रवेश परीक्षा में शामिल होना उजागर किया। इस तरह दो अगस्त को बेहजम के 12, मितौली के दो, रमियाबेहड़ के दो एवं आठ अगस्त को बेहजम के तीन, मितौली एवं पसगवां के एक-एक छात्र का खुलासा हुआ। इस पर प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब किया, लेकिन अभिभावकों की ओर से प्रतिक्रिया न मिलने पर प्रधानाचार्य ने पांच और छात्रों का प्रवेश निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा कर चयनित पांच छात्रों के अभिभावकों ने निर्धारित समय में नोटिस का जवाब नहीं दिया है। इस पर पांचों छात्र-छात्राओं का प्रवेश निरस्त कर दिया है। जो सीटें रिक्त हुई हैं, इन पर प्रवेश के लिए प्रतीक्षा सूची मांगी गई है।
- संजीव कुमार सक्सेना, प्रधानाचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय