फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration's arrangements got disrupted due to the flood of faith in Gola Gokarnath

Lakhimpur Kheri News: गोला गोकर्णनाथ में आस्था के सैलाब में उखड़े प्रशासन के इंतजाम

Mon, 21 Jul 2025 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 21 Jul 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Administration's arrangements got disrupted due to the flood of faith in Gola Gokarnath
गोला गोर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार  ड्रोन कैमरे से लिया गया श्रद्धालुओं की भाारी भीड़ का चि
विज्ञापन


गोला गोकर्णनाथ। सावन के दूसरे सोमवार पर आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि प्रशासन की पूरी व्यवस्था तहस-नहस हो गई। मुख्य मार्ग पर लगाई गईं लोहे की बैरीकेडिंग उखड़कर बिखर गईं।
गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। मुख्य मार्ग का स्वागत द्वार चरमरा गया। भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासनिक अधकारियों के पसीने छूट गए। इस बीच तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने का अनुमान है। रविवार से ही शिव भक्तों ने नगर में विभिन्न स्थानों पर डेरा जमा लिया था। मध्य रात्रि में ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन

अशोक चौराहे से लेकर शिव मंदिर के मुख्य द्वार होते हुए गर्भ ग्रह तक आस्था का जन समूह ही दिख रहा था। दर्शनार्थ रात्रि 1:00 बजे शिव मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद आस्था का प्रवाह दोपहर तक चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर में भारी वाहनों के अलावा शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में ई-रिक्शों और बाइकों का प्रवेश वर्जित रहा। रोडवेज डिपो का अस्थायी बस अड्डा मोहम्मदी मार्ग बाइपास चौराहा स्थित राइस मिल में बनाया गया, जहां से सिकंदराबाद होते हुए बसों का संचालन हुआ।
नगर के अशोक चौराहे पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू के साथ भारत विकास परिषद छोटी काशी,व्यापार मंडल कंछल गुट, पूर्व सैनिक सेवा परिषद और श्याम दीवाने सेवा समिति के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। इस मौके पर अजय गुप्ता, अनिल जलोटा, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, मनोज वर्मा, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, संजय तिवारी आदि मौजूद रहे।



जूते-चप्पल लेने वापस नहीं आ पाए श्रद्धालु

शिव मंदिर के निकट एवं मंदिर के मुख्य मार्ग में कई जगह जूते-चप्पलों के ढेर लगे दिखे। आवाजाही के दो ही मार्ग होने से जिन श्रद्धालुओं के जूते चप्पल छूट गए वह वापस लेने नहीं आ पाए।



ठग और उचक्के भी रहे सक्रिय

भारी भीड़ में ठग और उचक्के भी सक्रिय रहे। राजगढ़ निवासी चंद्रपाल अपने बच्चों को गोद में लिए परेशान दिखे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति उन्हें बातों में उलझाकर उनकी साइकिल लेकर चला गया।

गोला गोर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार  ड्रोन कैमरे से लिया गया श्रद्धालुओं की भाारी भीड़ का चि

गोला गोर्णनाथ में सावन के दूसरे सोमवार  ड्रोन कैमरे से लिया गया श्रद्धालुओं की भाारी भीड़ का चि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article