फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration will honor 10 village heads

10 ग्राम प्रधानों को सम्मानित करेगा प्रशासन

Sun, 09 Jan 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Administration will honor 10 village heads
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से शनिवार को कलक्ट्रेट में ब्लॉक निघासन से आए प्रधानों ने मुलाकात करके अपने क्षेत्रों में वैक्सीनेशन बढ़ाने और गोवंश संरक्षण पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि शत प्रतिशत ग्रामीणों को दोनों टीके लगवाने वाले 10 ग्राम प्रधानों को प्रशासन द्वारा विशेष प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम से मुलाकात में ग्राम प्रधानों ने अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने का अनुरोध करते हुए अपेक्षित सहयोग प्रदान करने के लिए आश्वस्त किया। डीएम ने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में 20 से 25 टीमें गठित की है, जो वैक्सीनेशन बढ़ाने में विशेष प्रयास कर रही हैं। यह टीमें प्रारंभिक चरण में उन ग्राम पंचायतों में फोकस करते हुए काम कर रही हैं, जहां वैक्सीनेशन से काफी संख्या में लोग वंचित है। प्रशासन चरणबद्ध रूप से जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसमें प्रधानों के सहयोग की महती आवश्यकता है। इस कार्य में सभी प्रधान लीडर रोल लेते हुए काम करें। इस दौरान ब्लाक निघासन की ग्राम पंचायत सुथना बरसोला के सफीक अहमद, बनवीरपुर के प्रधान आकाश मित्तल, रायपुर के प्रधान रामविलास, गंगानगर के प्रधान प्रतिनिधि चरणजीत सिंह, बरसोलाकला के प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद मियां, कुलौरी के प्रधान विशाल, सूरतनगर के प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन

कुपोषित परिवारों को मिलेंगी दुधारू गाय, भरण-पोषण के लिए 900 प्रति माह देगा प्रशासन
डीएम ने ग्राम प्रधानों से बातचीत के दौरान गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि गोआश्रय स्थल से ईयर टैग वाले दुधारू गोवंश की सुपुर्दगी कुपोषित बच्चों के परिवारों को दी जाएगी। उन्हें प्रति गाय 900 रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। प्रत्येक ग्राम प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में गोवंश प्रेमियों को सुपुर्दगी दिलाए। गाय के भरण-पोषण हेतु सुपुर्दगी योजना के जरिये प्रति गोवंश 900 रुपये प्रति माह की धनराशि दी जाएगी। डीएम ने कहा कि जिले भर में 10 हजार गोवंश के संरक्षण का लक्ष्य है, जिसमें प्रधान अपना अपेक्षित सहयोग प्रदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed