फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Administration issued alert due to fear of flood

Lakhimpur Kheri News: बाढ़ की आशंका के चलते प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Sat, 14 Sep 2024 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Administration issued alert due to fear of flood
बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार दो दिन से बारिश और बनबसा बैराज से करीब पांच लाख क्यूसेक पानी पास किए जाने के बाद नदियों का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। प्रशासन ने बाढ़ के मद्देनजर जिले भर में अलर्ट जारी निचले स्थानों पर रहने वाले लोगों से ऊंचे स्थानों पर जाने के लिए कहा है।
विज्ञापन


महेवागंज में शुक्रवार को एसडीएम सदर और तहसीलदार सुशील प्रताप सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मिलपुरवा और खमरिया बाढ़ राहत चौकियों का भी मुआयना किया। अधिकारियों ने शनिवार तक नदी के जलस्तर में वृद्धि होने की आशंका जताई है। उन्होंने ग्रामीणों से ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा। वहीं बिजुआ में एसडीएम गोला गोकर्णनाथ और एसडीएम पलिया ने शारदा नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को अलर्ट किया। गुरुद्वारों व भागवत कथा के पंडालों से घोषणा कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा जा रहा है।
विज्ञापन

उधर धौरहरा में एसडीएम राजेश कुमार ने निचले क्षेत्रों और नदियों की तलहटी वाले गांवों में बचाव राहत टीमें लगाने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि शारदा और घाघरा नदी के किनारे बसे डुंडकी, रुद्रपुर, गोतेबाजपुरवा, कैरातीपुरवा, बंशीबेली, बनटुकरा, मांझासुमाली, समदहा, गौढ़ी मिलिक, सधुवापुर बेतीसहदेव रामलोक, गनापुर, दुर्गापुर पड़री, डाबर, जंगलमटेरा सहित करीब 20 गांवों में बाढ़ की आशंका है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के साथ ही ऊंचे स्थानों पर जाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

............................................
फिर बढ़ा मोहाना का जलस्तर, नया पिंड गांव बना टापू

तिकुनिया। मोहाना नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को तीसरी बार बाढ़ का प्रकोप झेलना पड़ रहा है। नदी का पानी तेज गति से गांव की ओर बढ़ रहा है। नया पिंड गांव में 30 घर मोहाना नदी में समा चुके हैं। शेष बचे करीब 34 घरों पर कटान का संकट मंडरा रहा है। नया पिंड निवासी गुरमीत सिंह, रामू, भजन सिंह और कमल सिंह ने बताया कि इस बार पानी बहुत ज्यादा आया है। गांव टापू बन गया है। क्षेत्रीय लेखपाल कोमल ने बताया कि पानी तेजी से बढ़ रहा है। फिलहाल बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया है। संवाद
---------------------------------------

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर किया जागरूक

संपूर्णानगर। बनबसा बैराज से पानी पास किए जाने के बाद तहसीलदार आरती यादव, थाना प्रभारी निराला तिवारी के साथ ही राजस्व व पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर गोविंदनगर, खजुरिया, डीएम काॅलोनी और टिब्बा आदि गांवों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए जागरूक किया।
------------


बेलहा सिकटिहा गांव में भरने लगा पानी

बिजुआ। क्षेत्र के जंगल नंबर सात बझेड़ा, लौकहा, रैनागंज, रामनगर, रड़ाबाजार, बेलहा सिकटिहा, करसौर, तनसुखपुरवा, रुरासुल्तानपुर और सिंघिया गुजारा आदि गांवों में पानी भरना शुरू हो गया। इससे ग्रामीणों में अफरातफरी मची हुई है। पिछली बाढ़ व कटान से अभी लोग उबर भी नहीं पाए थे कि फिर मुसीबत आ गई।

बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद

बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद

बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद

बेलहा सिकटिहा गांव में घुसता पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed